फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   celebration in the native town of Arunima's success

अरुणिमा की कामयाबी से पैतृक शहर में जश्न

Thu, 14 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
celebration in the native town of Arunima's success
इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के शिखर पर मौजूद पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने अब इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कारस्टेंस पर तिरंगा लहराया है। दुनिया की यह छठवीं चोटी है जिसे अरुणिमा ने फतह किया है। अरुणिमा ने इस उपलब्धि को देश के युवाओं व असहाय लोगों के लिए समर्पित किया है। उधर, अरुणिमा की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही लोगों ने जमकर खुशी मनाई।

विज्ञापन


बहन लक्ष्मी सिन्हा व भाई राहुल सिन्हा ने कहा कि अरुणिमा की यह उपलब्धि गौरवपूर्ण है। उनके परिवार के साथ ही पूरे देश को उन पर नाज है। रिश्तेदार ओमप्रकाश ने कहा कि अरुणिमा ने युवाओं को वह राह दिखा दी है जिस पर चलकर वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि आसानी से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


 तीन वर्ष पूर्व दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर निशक्त होते हुए भी तिरंगा लहराने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अरुणिमा सिन्हा ने तय किया था कि वे दुनिया की सभी सात सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह करेंगी। इसके बाद अरुणिमा ने पांच और पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहराने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह ही वे इंडोनेशिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कारस्टेंस फतह के अभियान पर देश से रवाना हुई थीं। 8 जुलाई को उन्होंने कारस्टेंस पर तिरंगा लहरा दिया। 14 जुलाई को लखनऊ पहुंचीं अरुणिमा ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। अरुणिमा ने बताया कि चार हजार 884 मीटर ऊंची कारस्टेंस चोटी का स्थानीय भाषा में एक नाम पुंचाकजाया है।


यह पर्वत चोटी इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में है। भूमध्य रेखा के समीप होने के बावजूद ऊंचाई के चलते ही इस पर्वत चोटी पर हमेशा बर्फ जमी रहती है। अरुणिमा ने बताया कि उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं, महिलाओं व असहाय लोगों के लिए समर्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed