फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CBI investigation should be done in Palghar murder case

पालघर हत्याकांड की हो सीबीआई जांच

Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation should be done in Palghar murder case
अंबेडकरनगर। महाराष्ट्र के पालघर में संतों की हत्या मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप ने सोमवार को एसडीएम टांडा को ज्ञापन सौंपा। अवध प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त ने कहा कि पालघर में जिस तरह संतों की हत्या हुई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा देश घटना से आहत है। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मामले में सीबीआई जांच कराने की जरूरत है। ऐसा होने पर ही मामले में सच सामने आ पाएगा। जिला संयोजक आलोक चौरसिया ने कहा कि पालघर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सभी हिस्सों में घटना को लेकर आक्रोश है। ऐसे में इस प्रकरण को लेकर जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कहा गया कि इसे अविलंब भेजकर जरूरी प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed