फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cater's body found near the bridge

पुल के पास मिला कैटर्स का शव

Tue, 15 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cater's body found near the bridge
अंबेडकरनगर। मोमिनपुर गांव में खाना बनाने गए कैटर्स का मंगलवार को गांव के बाहर पुल के पास संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को सुबह शव मिलने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बेवाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। उधर, मृतक के पिता ने थाने में साथ काम करने वाले छह लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के हरदोपुर गांव निवासी सभाजीत (24) पुत्र परशुराम कैटर्स का काम करता था। सोमवार को वह मोमिनपुर गांव में राममनोरथ के घर आयोजित तेरहवी कार्यक्रम में भोजन बनाने के लिए गया था। मंगलवार को सुबह उसका शव मोमिनपुर गांव के पास स्थित पुल के निकट पड़ा मिला। ग्रामीणों ने गांव के बाहर शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बेवाना थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बेवाना थाने में साथ काम करने वाले छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि साजिश के तहत उसके पुत्र की हत्या की गई है। शव को पुआल से ढकने की कोशिश भी की गई थी। बेवाना थानाध्यक्ष का कहना है कि पिता परशुराम ने छह लोगों पर पुत्र की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। युवक की बाइक क्षतिग्रस्त है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौत दुर्घटना के चलते हुई है। फिलहाल मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed