फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered on Tanda Chairman and two others including EO

टांडा चेयरमैन व ईओ समेत दो अन्य पर दर्ज हुआ केस

Fri, 21 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के अवैध ढंग से निर्माण को लेकर टांडा नगर परिषद अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी समेत जेई व संबंधित लिपिक के विरुद्ध टांडा कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। डीएम ने ईओ समेत अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति भी शासन को पत्र भेजकर की है। एक लिपिक के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि टांडा नगर क्षेत्र में बीते दिनों नगर परिषद प्रशासन ने स्लाटर हाउस का पुर्निर्माण शुरू कराया था। स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि निर्माण अवैध ढंग से कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन ने इसके बाद भी निर्माण जारी रखा।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने तत्काल निर्माण पर रोक लगाते हुए एसडीएम टांडा, एसडीएम अकबरपुर व पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता की टीम गठित कर दी। टीम ने जो रिपोर्ट दी, उसमें पाया कि नियमों व मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। मनमाने ढंग से नियम के विरुद्ध निर्माण कराए जाने को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अत्यंत गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट आते ही उन्होंने प्रकरण में चेयरमैन टांडा इफ्तिखार अहमद अंसारी, अधिशाषी अधिकारी टांडा आरडी बाजपेई, अवर अभियंता आरसी गुप्ता व लिपिक सुरेश पांडेय के विरुद्ध शुक्रवार देर शाम केस दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने मामले में अधीनस्थों से स्वयं वार्ता की और कहा कि केस प्राथमिकता पर दर्ज कर उन्हें अवगत कराया जाए। 


डीएम के सख्त रुख के बाद देर शाम टांडा कोतवाली में चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी समेत दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। उधर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रकरण में अधिशाषी अधिकारी व अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति शासन को कर दी है। इस बीच पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन के सख्त रुख से अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल दिखा। डीएम ने बताया किसंबंधित लिपिक के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई तय कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed