{"_id":"67043fbc4cf4ffff9700b364","slug":"case-registered-against-25-including-lawmen-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122474-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कानूनगो समेत समेत 25 के खिलाफ दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कानूनगो समेत समेत 25 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Tue, 08 Oct 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तालाब का जाल खोलने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने कानूनगो समेत 15 नामजद जबकि 10 अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है। उधर नव भारतीय किसान यूनियन ने मामले में मनमानी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो 10 अक्तूबर को जलालपुर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
थाना क्षेत्र कटका के अमोली बुजुर्ग निवासी रामसकल ने जालपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा में तालाब पट्टे पर मिला है। इसमें मछली पालन किया गया है। बीते दिनों ही गांव के लोगों ने मनमाने ढंग से जाल खोल दिया। इससे लाखों रुपये की मछलियां बह गईं। पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को कानूनगो सुभाषचंद्र के अलावा प्रधान पति अजय गोस्वामी, विजय प्रकाश, अख्तर खान, जमाल अहमद, अजय कनौजिया, प्रतीक, रिंकू, राजदेव, करिया, गुलाब, शेषमन समेत 15 नामजद के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उधर नव भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चलाकू पाल ने कहा कि तालाब का जाल खोले जाने की जानकारी जिम्मेदारों को पहले ही दे दी गई थी। तालाब के उफान के चलते धान किसानों को फसल बचाने का संकट खड़ा हो रहा था।