फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on two including Congress District President for indecency with electricity team

बिजली टीम से अभद्रता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित दो पर केस

Tue, 23 Aug 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case on two including Congress District President for indecency with electricity team
अंबेडकरनगर। आरकेएन पब्लिक स्कूल हासिमगढ़ छितूनी के प्रबंधक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा व बिजली विभाग टीम के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। अवर अभियंता की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली में जिलाध्यक्ष व एक अन्य के विरुद्ध टीम से अभद्रता करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने केस दर्ज करने में मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर में जमुनीपुर क्षेत्र के जेई ऋषि गुप्त ने बताया कि वे सोमवार को अधीनस्थ कर्मचारी जितेन्द्र यादव, के साथ बिजली चेकिंग पर निकले थे। आरकेएन पब्लिक स्कूल के परिसर की जांच की गई। संयोजन से जुड़े कागजात नहीं दिखाए गए। इस बीच वहां पहुंचे प्रबंधक जितेंद्र वर्मा पहुंचे, और उनके साथ अभद्रता करने लगे। कहा कि तुम यहां नए आए हो। तुम्हें हमारे बारे में जानकारी नहीं है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट करने लगे, और चश्मा भी तोड़ दिया। कोतवाल संजय पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि जेई द्वारा उनके विद्यालय परिसर में घुसकर न सिर्फ उनके बल्कि महिला कर्मचारी से अभद्रता की गई। इसके बाद मुझसे पैसे की मांग भी की गई। जब उन्होंने कहा कि मैं घूसखोरी के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाला कांग्रेस का सिपाही हूं तो धमकी देकर चले गए। अकबरपुर कोतवाली में इसकी तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। उल्टे मेरे विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। अभी मैं व्यक्तिगत कार्य से बाहर हूं। वापस लौटने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करुंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed