{"_id":"acb7ed4c9522a5276ed2178c2af69bcd","slug":"case-on-six-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 पर केस
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्लाहपुर के ग्रामीणों ने बुधवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप को रोका था। क्रूरतापूर्वक पशुओं को लदा देख ग्रामीण नाराज हो गए। वाहन चालक तो फरार हो गया था लेकिन तबरेज नामक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया था। वाहन से पशुओं को उतारने के बाद ग्रामीणों ने उसमें आग लगा दी थी।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की पिटाई भी की। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने तबरेज को अभिरक्षा ले लिया। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी तबरेज पुत्र जहूर निवासी मुड़ियार फूलपुर आजमगढ़ के खिलाफ केस दर्ज चालान कर दिया गया। आगजनी मामले में एसआई की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन