{"_id":"64652231767905d1ad061454","slug":"case-on-six-including-four-women-on-the-orders-of-the-court-ambedkar-nagar-news-c-13-1-241094-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोर्ट के आदेश पर चार महिलाओं समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोर्ट के आदेश पर चार महिलाओं समेत छह पर केस
Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हंसवर थाना क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि बीते आठ मार्च को रोशन व उसकी बहनें मालती, लालती, कांति व अंतिमा के अलावा पलटू ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। वहां भी उसे मारा पीटा गया। घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कीमती सामान भी उठा ले गए। थाने पर शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। ऐसे में उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट ने इस बीच हंसवर पुलिस को मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।