फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on six in Congress leader's death

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस नेेता की मौत में छह पर केस

Tue, 09 May 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case on six in Congress leader's death
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कांग्रेस नेता व सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जलालपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहिबपुर निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महली राजभर सोमवार अपनी भूमि पर लगे सब्जी व पेड़ पौधों के आसपास साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप के अनुसार इसी बीच अजय, अभिषेक, ममता समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और साफ-सफाई करने से मना करने लगे। इस पर महली ने विरोध जताया तो आरोपी एक राय होकर मारने पीटने लगे। इस बीच वह गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन

परिजन उन्हें बसखारी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। इस बीच मंगलवार को दिवंगत के पुत्र इंद्रेश ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed