फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on four including former DIOS

पूर्व डीआईओएस समेत चार पर केस

Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case on four including former DIOS
अंबेडकरनगर। वेतन में हेराफेरी के आरोप में न्यायालय के आदेश पर आलापुर पुलिस ने पूर्व डीआईओएस समेत चार पर केस दर्ज किया है। मामला एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर से जुड़ा है। शिक्षक मोहम्मद इसराइल ने बीते दिनों अपने वेतन में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। परंतु उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय को बताया कि डीआईओएस विनोद कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, लेखाकार व एक अन्य शिक्षक ने मिलीभगत कर उसके वेतन का 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान दूसरे शिक्षक को कर दिया गया। तमाम शिकायतों के बावजूद उसकी न तो विभाग में सुनवाई हो रही है, और न ही पुलिस के पास। न्यायालय के आदेश पर आलापुर पुलिस ने पूर्व डीआईओएस समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एसओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed