फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   case on constable

Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सिपाही पर केस

Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
case on constable
बसखारी (अंबेडकरनगर)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में हंसवर थाने में तैनात रहे सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि दबाव बनाने के बाद उसने कोर्ट मैरिज करने के बाद सिपाही ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन

आजमगढ़ की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पहले हंसवर थाने में तैनात सिपाही अजय यादव से उसकी जान पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान शादी का झांसा देकर सिपाही ने अपने कमरे पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद उसका स्थानांतरण अलीगंज और फिर राजेसुल्तानपुर थाने में हो गया। युवती ने बताया कि दबाव बनाने पर उसने कोर्ट मैरिज तो की लेकिन उससे दूरी बना ली।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक करने के साथ मिलना भी बंद कर दिया। इस पर युवती ने अधिकारियों से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन करने के साथ युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed