फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of robbery

Ambedkar Nagar News: पूर्व एसओ, दो सिपाहियों समेत सात पर लूट का केस

Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case of robbery
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाने के पूर्व एसओ राजीव कुमार श्रीवास्तव, दो सिपाहियों के अलावा चार अन्य लोगों पर लूट व घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। महरुआ थाने में यह केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महरुआ निवासी रफीक ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। महरुआ स्थित घर को दुरुस्त कराने का ठेका राजगीर मंगरू को दिया था। उसने पैसा लेने के बाद काम छोड़ दिया। काम पूरा करने के लिए कहने पर उसने साथियों के साथ 16 अगस्त 2022 को घर में घुसकर मारपीट की। उसने 63 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर तत्कालीन एसओ राजीव श्रीवास्तव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। रफीक का आरोप है किउसकी पिटाई करते हुए पुलिस कर्मियों ने जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए और थाने लेकर चले गए।सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ा। इसी मामले में कार्रवाई के लिए रफीक ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के पुलिस कर्मियों के साथ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी के साथ सिपाही अरविंद कुमार व अवधेश कुमार के साथ बाहरपुर निवासी मंगरू, कसड़ा निवासी गनी, सिलावट निवासी रामजी व रोटी गांव निवासी शिवनाथ के विरुद्ध लूट के साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed