फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of rigging on four including project manager and contractor

परियोजना प्रबंधक व ठेकेदार सहित चार पर धांधली का केस

Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case of rigging on four including project manager and contractor
टांडा (अंबेडकरनगर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के नाम पर धांधली करने का मामला सामने आया है। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड अयोध्या इकाई के परियोजना प्रबंधक ने दो अधिकारियों व दो ठेकेदारों के विरुद्ध सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी करने के आरोप में टांडा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक एसके गौतम ने बताया कि आठ अप्रैल 2015 को शासनादेश के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की स्वीकृति मिली। इसके लिए 12 लाख 40 हजार रुपये एवं सेंटेज सहित दो किस्तों में धन उपलब्ध कराया गया, लेकिन समय से निर्माण पूरा नहीं किया गया और बिना निर्माण के ही धन ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में आठ लाख 31 हजार रुपये का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। विभागीय जांच में दोषी पाए गए दिवंगत परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवासी तिवारीपुरम पुरानी चुंगी कानपुर रोड लखनऊ, लेखाकार शैलेंद्र कुमार निवासी दुंदूपुर, उन्नाव, ठेकेदार एसपी मिश्र निवासी बरगदही, गुलरहिया, गोरखपुर, ठेकेदार संजय जायसवाल निवासी बेगमगंज मकबरा रोड अयोध्या के विरुद्ध तहरीर दी गई। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed