फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case of culpable homicide on the complaint of an elderly person's daughter

Ambedkar Nagar News: बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर गैरइरादतन हत्या का केस

Mon, 21 Oct 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 21 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide on the complaint of an elderly person's daughter
अंबेडकरनगर। ट्रक पलटने से वृद्ध की मौत मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में केस दर्ज किया है। इस बीच हादसे में घायल सभी लोगों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर तिराहे पर सड़क के किनारे सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर रहे थे। इसी बीच शाहगंज की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। रूकुनपुर निवासी बुजुर्ग राजाराम, बस्ती जनपद के सोनहा भानपुर थाना क्षेत्र के जैसवार निवासी चालक सुनील, सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र के दुबौलिया निवासी क्लीनर शिवम, रूधौली अदाई निवासी अशोक मौर्य समेत आइ लोग घायल हो गए। इनमें से राजाराम की मौत हो गई। सोमवार को अकबरपुर कोतवाली के फूलपुर गांव निवासिनी राजाराम की बेटी रीना मालीपुर थाने पहुंची।
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर वाहन के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। उधर सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे सुनील व शिवम के परिजन उन्हें लेकर घर चले गए। अन्य घायलों की हालत भी सामान्य बताई जाती है। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि दिवंगत की बेटी की तहरीर पर संबंधित धाराओं मेंं केस दर्ज करने के साथ ही हादसे में हुए नुकसान का भी केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed