फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case lodged against seven in illegal possession and assault matter

अवैध कब्जा व मारपीट मामले में सात पर केस

Fri, 17 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case lodged against seven in illegal possession and assault matter
मारपीट - फोटो : symbolic

भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा व मारपीट करने के मामले में अकबरपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अकबरपुर थाने में 13 फरवरी को मीरानपुर मोहल्ला निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के जरिये कहा था कि उसकी भूमि पर मोहल्ले के कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं जिसका पूर्व में राजस्व टीम द्वारा उसे कब्जा भी दिलाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी विपक्षी दबंगई के बल पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 13 फरवरी को दोपहर में विपक्षी उसकी भूमि पर कब्जा करने लगे। सूचना पर राजस्वकर्मी भी मौके पर पहुंचे। राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में विपक्षियों ने हथियार से लैस होकर उसके ऊपर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी पिटाई की और जान सेे मारने की धमकी भी। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन की। छानबीन के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मीरानपुर कसाईबाड़ा निवासी अकमल उर्फ जुगनू, मोहम्मद अहमद, आरिफ, कटुई सम्मनपुर निवासी मोहम्मद इमरान, आयशा, मोहम्मद अकबर व सगीर खां के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed