फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed on 13 for raising abusive slogans against MLA

विधायक के विरुद्ध अपमानजनक नारेबाजी में 13 पर केस दर्ज

Mon, 12 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 13 for raising abusive slogans against MLA
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव का परिणाम आने के बाद अपमानजनक नारेबाजी से नाराज विधायक अनीता कमल ने राजेसुल्तानपुर थाने में तीन नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के आए परिणाम के बाद पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह के समर्थकों व कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आलापुर विधायक अनीता कमल के विरुद्ध नारेबाजी की गई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। अशोभनीय नारेबाजी से नाराज विधायक ने इस बीच राजेसुल्तानपुर थाने में तीन नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

तहरीर में विधायक ने कहा कि शनिवार को जहांगीरगंज ब्लॉक मुख्यालय के बाहर बसपा नेता मो. हारुन अंसारी निवासी जहांगीरगंज, राहुल सिंह निवासी तिहाइतपुर, रणविजय यादव निवासी वीरखेत समेत आठ दस अज्ञात लोगों द्वारा उनके विरुद्ध अपमानजनक नारे लगाए जा रहे थे। इसी बीच वह क्षेत्र भ्रमण कर जहांगीरगंज कस्बा स्थित आवास पर जा रही थीं। आरोप है कि संबंधित लोगों ने उनके वाहन को रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी। हमलावर भी हो गए। चालक की सूझबूझ से वह किसी तरह वह से निकल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि विधायक अनीता कमल की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मानहानि तथा एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि विधायक के आरोप सही नहीं है। सत्ता के दबाव में उनके समर्थकों पर केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed