{"_id":"6876bff6d6bbaf150f0f3616","slug":"case-filed-in-the-matter-of-death-of-mother-and-son-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138617-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
Wed, 16 Jul 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली क्षेत्र के गौरा बसंतपुर के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नारायणपुर निवासी वीरेंद्र कुमार रविवार देर शाम रिश्तेदार के यहां से मां सुशीला देवी व चाची राजकुमारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह अहिरौली क्षेत्र में गौरा बसंतपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए थे। इसमें वीरेंद्र च उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चाची गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वीरेंद्र कुमार की पत्नी नीलम, बेटे गुल्लू और छोटी बेटी सृष्टि बदहवास हैं। वीरेंद्र गुजरात में रहकर काम करता था और धान रोपाई के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर आए थे।
वीरेंद्र कुमार के भाई धीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से चालक लापता है। ट्रक को पहले ही कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था और सिर पर चोट लगने की वजह से मौत हुई है। थानाध्यक्ष अहिरौली सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)