फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed for extortion by becoming a Duda officer

अम्बेडकरनगर: डूडा अधिकारी बन वसूली करने पर मुकदमा

Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed for extortion by becoming a Duda officer
अंबेडकरनगर। नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों से पैसा वसूल रहे आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले ही आरोपी को नागरिकों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन




बरवां नासिरपुर निवासी सूरज प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि गत दिवस प्रमोद यादव नाम का एक व्यक्ति ने स्वयं को डूडा अधिकारी बताकर उसके परिजनों से आवास का लाभ दिलाने के नाम पर 500-500 रुपये ले लिए।
विज्ञापन




बाद में पता चला कि वह मोहल्ले के अन्य लोगों से भी आवास के नाम पर धन उगाही कर रहा है। इस पर शक हुआ। उससे पहचान पत्र दिखाने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed