{"_id":"6334947515546b694a37e67f","slug":"case-filed-ambedkar-nagar-news-lko650562374","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: आपसी विवाद में छात्र को नदी में डुबाकर मार डाला, मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: आपसी विवाद में छात्र को नदी में डुबाकर मार डाला, मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 29 Sep 2022 01:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:06 PM IST
सार
आपसी विवाद में पांच छात्रों ने एक अन्य छात्र को नदी में डुबोकर निर्ममता से मार डाला। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के एक विद्यालय में हुए विवाद के बाद छात्र को नदी में डुबोकर मार डालने के आरोप में मालीपुर पुलिस ने पांच छात्रों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। सभी आरोपी छात्र फरार बताए जाते हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरेंद्र स्मारक डिग्री कॉलेज कुंदा भैरवपुर में मंगलवार को छात्रों के बीच विवाद हो गया था। विद्यालय परिसर में तो कोई हंगामा नहीं हुआ लेकिन बाहर निकलते ही बीएससी के छात्र मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर निवासी हृदय तिवारी (20) को उसी कॉलेज के कई छात्रों ने घेर लिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।
आरोप है कि मनबढ़ छात्र उसे लेकर विद्यालय के बगल से बह रही मझुई नदी में चले गए। वहां वे सब हृदय को बार-बार पानी में डुबोते व निकालते रहे। उसे पानी में इस तरह डुबोया कि उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने युवक को मालीपुर थाना क्षेत्र की तरफ बाहर निकाला। इसके बाद नगपुर सीएचसी भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब हृदय के पिता घनश्याम तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कॉलेज के छह छात्रों ने गोलबंद होकर उनके बेटे की पिटाई की। इसके बाद नदी में डुबोकर मार डाला।
पुलिस ने सुल्तानपुर जिले के निवासी आरोपी नरायण दुबे व पांच अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।