{"_id":"68091d8956b0b683070ac72d","slug":"case-filed-against-pickpockets-footage-being-scrutinised-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-133259-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज, खंगाली जा रही फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज, खंगाली जा रही फुटेज
Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर में महिला से टप्पेबाजी के मामले में बुधवार को महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है, लेकिन बुधवार की देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।
सुल्तानपुर के सजवन हरिनाथ गांव अमरनाथ के मुताबिक 22 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे उनकी पत्नी रिचा यादव ई रिक्शे से अस्पताल परिजन को देखने जा रही थी। शहजादपुर मुख्य बाजार के पास पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने ई रिक्शा रोक लिया था। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि शहर में हत्या की वारदात हुई है। महिलाओं को जेवर पहन बाहर निकलना मना है। अपने जेवर पर्स में रख लो।
महिला ने अपनी सोने की चेन व अंगूठी निकालकर युवकों को दे दिया। आरोप है कि युवकों ने जेवर कागज की पुड़िया में लपेटने के बाद कागज उन्हें दे दिया और फिर जाने की बात कही थी। इस पर ई रिक्शा चालक ने रिक्शा आगे बढ़ा लिया। कुछ दूर जाने के बाद महिला ने कागज की पुड़िया खोली तो उसमें जेवर नहीं थे। इसके बाद शहजादपुर चौकी में जाकर आप बीती बताई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाजों को पकड़ लिया जाएगा।