फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against 11 people including former Pradhan

Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधान समेत 11 पर केस दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 people including former Pradhan
आलापुर (अंबेडकरनगर)। छप्पर जलाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामनगर में अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए रामनगर महुवर ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान सालिकराम मिश्र ने उपजिला अधिकारी को पत्र लिखकर सीमांकन करने का मांग की थी। एसडीएम ने संयुक्त टीम बनाकर पैमाइश कराई तो शिकायत सही पाई गई। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। आरोप है कि बीते मंगलवार को मामूली कहासुनी में अतिक्रमणकर्ता रामकिशुन के पुत्र श्रवण कुमार ने पूर्व प्रधान सालिकराम मिश्र व उनकी पत्नी अंबिका देवी पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसका केस भी थाने में दर्ज है। इस बीच गत दिवस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब अतिक्रमणकर्ता के छप्पर में किसी ने आग लगा दी। इस पर अतिक्रमणकर्ता ने पूर्व प्रधान पर छप्पर फूंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। भीम आर्मी के प्रदर्शन आदि के चलते पुलिस ने अब पूर्व प्रधान समेत पांच नामजद व छह अज्ञात पर आगजनी, मारपीट व एससी एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed