{"_id":"5fc140098ebc3e9be27daa9b","slug":"case-ambedkar-nagar-news-lko552106113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, आवास-विकास निर्माण इकाई पर केस दर्ज कराओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, आवास-विकास निर्माण इकाई पर केस दर्ज कराओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने उत्तर प्रदेश आवास व विकास निर्माण इकाई द्वारा तीन वर्षों से परियोजना को अनावश्यक रूप से रोके रखने पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में छोटे कार्य अवशेष हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरा कर जिला अर्थ संख्या अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाए।
शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्यदायी संस्थाओं को काम करना होगा। यदि कहीं लापरवाही मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान डीएम ने उत्तर प्रदेश आवास व विकास निर्माण इकाई द्वारा तीन वर्षों में निर्माण पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीएमओ को निर्देशित किया कि जल्द कार्यदायी संस्था पर केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई से अवगत कराया जाए।
डीएम ने पैक्सफेड के प्रतिनिधि को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि अपने कार्य प्रणाली में सुधार सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। आवास विकास निर्माण इकाई को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि किछौछा दरगाह शरीफ के पर्यटन विकास कार्यों को पूर्ण करें। यदि इसमें कोई समस्या आ आ रही है तो उसे एसडीएम टांडा से समन्वय स्थापित करें। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, अर्थ संख्या अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अनुपम सिंह, भूपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।