फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case

भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर केस दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case
आलापुर। सोशल मीडिया पर भगवान कृष्ण के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। राष्ट्रीय यादव सेना के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र के चकमंडप गांव निवासी रामसरोज सक्सेना ने भगवान कृष्ण को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। बाद में युवक की जमकर आलोचना भी हुई थी। इसी बीच राष्ट्रीय यादव सेना जिलाध्यक्ष के चंद्रभूषण यादव के संज्ञान में मामला आया।
विज्ञापन

वह उपाध्यक्ष अरुणेंद्र प्रताप यादव, अजय यादव, हरीश कुमार, नरेंद्र यादव, बृजेश यादव आदि को लेकर थाने पहुंचे और युवक के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने व अभद्र टिप्पणी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed