{"_id":"af1f267e40911013eada028afd9700f0","slug":"case-against-unknown-on-demand-the-mony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने पर अज्ञात के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने पर अज्ञात के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिमपुर क्षेत्र की नगर पंचायत इल्तिफातगंज में नर्सिंग होम संचालक डॉ. बेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि तीन अगस्त की रात साढ़े 10 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन
फोन को मेरी पत्नी ने उठाया तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। दो मिनट बाद एक फोन फिर आया। फोन करने वाले ने कहा कि बहुत पैसा कमाते हो हमको भी दो नहीं तो जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद बेलाल ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने अपराध पंजीकृत किया है।