{"_id":"67a4a31d2769815dc9076fd9","slug":"case-against-unknown-bus-driver-in-case-of-death-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1065411-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मौत के मामले में अज्ञात बस चालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मौत के मामले में अज्ञात बस चालक पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र मालीपुर में बुधवार को सड़क हादसे में पिता की मौत व पुत्र के घायल होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, घायल किशोर की हालत लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
मालीपुर के सैरपुर उमरन गांव के रविंद्र कुमार (35) व उनके पुत्र बादल (13) को बुधवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रवींद्र कुमार की मौत हो गई थी, जबकि पुत्र को सिर में गंभीर चोट आ गई थी। बुधवार देर रात बादल को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां भी किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को रवींद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शाम को नेमपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान पिता, भाई, पत्नी समेत अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मामले में मृतक के पिता रामबहाल की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि बस के चालक का पता लगाया जा रहा है।