फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case against seven in the case of rape and robbery

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म व लूट के मामले में सात के खिलाफ केस

Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case against seven in the case of rape and robbery
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। एक महिला की तहरीर पर राजेसुल्तानपुर पुलिस ने दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, लूट व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में मारपीट की भी घटना हो चुकी है। महिला के पति, देवर व ननद जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च की रात गांव निवासी विपक्षी अमित गिरि व राहुल के अलावा उनके पांच अन्य साथियों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। असलहे के बल पर अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अन्य परिजनों को भी डराया-धमकाया गया।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसके जेवर व पांच हजार रुपये भी लूट लिए गए। सूचना पर पुलिस टीम जब तक मौके पर पहुंची, आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो नामजद व पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर दूसरे पक्ष के अमित गिरि ने फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के साथ ही सीएम से शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed