फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case against councilor in fraud

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में सभासद पर केस

Sun, 01 Dec 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case against councilor in fraud
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। धोखाधड़ी के मामले में नगर पंचायत इल्तिफातगंज के एक सभासद के विरुद्ध इब्राहिमपुर थाने में केस दर्ज हुआ है। स्थानीय निवासी विनीत पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि बैनामाशुदा भूमि पर उसका पक्का मकान बना है। इसके बावजूद आजादनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय के बेटे लवकुश पांडेय ने उनकी जमीन को 10 रुपये के स्टांप पर सुनीता सिंह नामक महिला को बेच दी। इस पर सुनीता ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराकर अनुदान की राशि लेने की कोशिश की। शिकायत के बाद आवास को निरस्त कर दिया गया। 29 नवंबर की रात 12 बजे लवकुश ने पत्नी सुनीता व भाभी महिमा समेत अन्य लोगों के साथ पहुंचकर उसके मकान में ताला लगा दिया। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि सभासद पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed