{"_id":"61fd700adbd3dc3ca626e530","slug":"car-collides-with-parked-truck-driver-dies-ambedkar-nagar-news-lko616418022","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के निकट सड़क पर खड़े ट्रक से गुरुवार की रात एक कार भिड़ गई। इससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भीटी थाना क्षेत्र के बाबू का पूरा गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव (32) अकबरपुर में किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार की रात वह अपने मौसी के बेटे महेंद्र यादव (28) के साथ कार से बसखारी रोड पर अपने एक मित्र को छोड़ने गए थे। वहां मित्र को छोड़ने के बाद दोनों कमरे पर लौट रहे थे। इस बीच अकबरपुर कोतवाली के निकट बसखारी रोड पर खड़े ट्रक से कार भिड़ गई। इससे कृष्ण कुमार व महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र को चिकित्सकों ने केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। इस बीच पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया।