{"_id":"697a4267af97607d5408c45e","slug":"capacity-of-transformers-will-increase-by-rs-7-crore-supply-will-be-easier-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-149578-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सात करोड़ रुपये से बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, सुगम होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सात करोड़ रुपये से बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता, सुगम होगी आपूर्ति
Wed, 28 Jan 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
बरवा बैरमपुर उपकेंद्र में लगा ट्रांसफार्मर।
अंबेडकरनगर। गर्मियों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुगम रखने के लिए सात करोड़ रुपये से 1500 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। विभाग का दावा है कि गर्मी से पूर्व स्वीकृति मिल जाएगी और कार्य समय से शुरू कराया जा सकेगा।
जिले की 20 लाख से अधिक आबादी है। हर घर तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने की जिम्मेदारी पाॅवर काॅरपोरेशन के हाथों में है। अकबरपुर, आलापुर, जलालपुर और टांडा चार डिवीजन के 41 बिजली घरों के माध्यम से चार लाख 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। घरों तक निर्बाध आपूर्ति देने के लिए 18 हजार से अधिक अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफार्मर हैं। विभाग ने ऐसे 1500 ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया है, जो ओवरलोड हैं।
-- -- -
50 हजार आबादी को मिलेगी ट्रिपिंग से निजात
बरवा बैरमपुर बिजली घर से करीब 70 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। यहां पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस बिजली घर पर शहरी क्षेत्र के साथ ही 70 गांव में बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसके चलते गर्मी शुरू होते ही उपकेंद्र ओवरलोड हो जाता है। विभाग ने यहां लगे पांच-पांच एमवीए के स्थान पर 10-10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
मंजूरी मिलते ही शुरू करा दिया जाएगा काम
गर्मी से पूर्व बिजली संसाधनों को बेहतर कराया जा रहा है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षक अभियंता