फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   candidates angry due to illegal extortion

अवैध वसूली से नाराज प्रत्याशियों का हंगामा

Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

नोड्यूज के नाम पर हो रही वसूली से भड़के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने मंगलवार को कटेहरी ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा किया। एडीओ पंचायत पर नोड्यूज के नाम पर अवैध धन उगाही कराने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि ग्राम प्रधान पद या फिर ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र के साथ क्षेत्र पंचायत का नोड्यूज लगाने की आवश्यकता नहीं है, इसके बावजूद जबरन नोड्यूज लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। वहीं, स्थिति गंभीर होने पर अहिरौली थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर मंगलवार को कटेहरी विकासखंड परिसर में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने हंगामा किया। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र के साथ क्षेत्र पंचायत से मिलने वाला नोड्यूज नहीं लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नामांकन पत्र के साथ सिर्फ जिला पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर से जारी होने वाला नोड्यूज लगना है। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायत का नोड्यूज लगाने की बाध्यता बतायी जा रही है। दावेदारों का आरोप है कि ब्लॉक से ग्राम पंचायत व जिला पंचायत का नोड्यूज निशुल्क रूप से जारी होना चाहिए।

इस नोड्यूज के नाम पर भी 100 से 200 रुपये तक की वसूली की जा रही है। क्षेत्र पंचायत के नोड्यूज पर आवेदकों से 100 से 150 रुपए वसूलने का प्रयास चल रहा है। आवेदक रामप्रकाश मिश्र, श्रीप्रकाश, श्रीराम, सुरेश यादव, विनोद कुमार व वीरेन्द्र आदि ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत के कहने पर ही यह वसूली हो रही है।


अवैध वसूली की शिकायत एडीओ पंचायत से की गई तो उन्होंने कुछ कहने की बजाए टाल मटोल कर दिया। जबकि कहीं पर क्षेत्र पंचायत से नोड्यूज लेने की बाध्यता नहीं है। आवेदकों के हंगामे की खबर प्रभारी बीडीओ राजकुमार त्रिपाठी को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed