{"_id":"673b74b60b3228fed20fc82c","slug":"campaigning-has-ended-polling-parties-will-leave-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124662-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
राजकीय हवाई पटटी पर चुनाव के आश्यक कागजात बनवाते वाहन मालिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच से थम गया। मंगलवार को अकबरपुर हवाईपट्टी से 425 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसे लेकर सोमवार को हवाईपट्टी पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अधिग्रहीत वाहनों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर चला।
कटेहरी उपचुनाव में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुल 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 20 नवंबर को होगा। इसके लिए सोमवार सुबह से ही जिला मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन ने जिन वाहनों का अधिग्रहण किया था, उनमें से ज्यादातर तो पहुंच गए, जो वाहन नहीं पहुंचे उन्हें पकड़कर हवाईपट्टी भेजने की मुहिम भी चली। इसमें कई बार नोकझोंक भी हुई।
हवाईपट्टी पर अलग-अलग काउंटर व कंट्रोल रूम बनाए गए थे। वाहनों को पोलिंग पार्टी नंबर आवंटित कर उनमें डीजल व पेट्रोल भराए जाने का काम क्रमवार शुरू किया गया। वाहनों के अलग-अलग क्षेत्रों से आने के चलते छात्र-छात्राओं को असुविधा न हो, इसलिए जिला प्रशासन ने सोमवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
इन सब प्रक्रिया के बीच शाम पांच बजते ही कटेहरी में प्रचार अभियान रुक गया। अब मंगलवार को अकबरपुर हवाईपट्टी से ही 425 बूथों के लिए अलग-अलग पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 43 पोलिंग पार्टियों को जिला प्रशासन ने रिजर्व श्रेणी में रखा है। इन सभी का तीसरा रेंडमाइजेशन प्रेक्षक वीपी गौथम व डीएम अविनाश सिंह की मौजूदगी में हुआ।