फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cameras could be installed only in 24 out of 115 villages

Ambedkar Nagar News: 115 गांवों में से सिर्फ 24 में ही लग पाए कैमरे

Fri, 06 Oct 2023 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 06 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cameras could be installed only in 24 out of 115 villages
मछलीगांव में लगा सीसीटीवी कैमरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में गति नहीं पकड़ रहा सीसीटीवी कैमरा लगाने का अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का अभियान गति नहीं पकड़ रहा है। विकास खंड जलालपुर के 115 गांवों में से सिर्फ 24 में ही लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लग सके हैं।
अपराध पर नियंत्रण पाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बीते दिनों ही शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश पुलिस प्रशासन को दिया है। कहा गया कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को अपने घर व प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के लिए प्रेरित करें। ऐसा होने से ही अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन

विकास खंड जलालपुर में यह अभियान गति नहीं पकड़ रहा है। कुल 115 गांव में मात्र 24 गांव में ही सीसीटीवी कैमरा लग सका है। इसमें गौसपुर, जोल्हापुर, मछलीगांव, उसरहा, कर्बला कासिमपुर, गौराकमालपुर आदि शामिल हैं। बीते कुछ दिनों से पुलिस कर्मियों द्वारा एक बार फिर अभियान चलाकर लोगों से अपने घरों या फिर प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए हैं दिशा निर्देश
जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आमजन के सहयोग से सभी ग्राम पंचायतों में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। चार हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे जिले में जगह जगह लगाए जा चुके हैं।
-संजय राय एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed