{"_id":"6155f2bf8ebc3e4af03068be","slug":"called-and-demanded-extortion-of-30-lakhs-case-registered-ambedkar-nagar-news-lko598021327","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कर मांगी 30 लाख की रंगदारी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कर मांगी 30 लाख की रंगदारी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति से फोन पर लगभग 10 दिन पूर्व 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। फोन करने वाले ने रंगदारी की रकम न देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। डरे-सहमे पीड़ित व्यक्ति ने हंसवर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर निवासी अनिल कुमार कसौधन के मोबाइल पर 20 सितंबर को एक फोन आया। फोन उठाते ही कॉलर ने कहा कि रजत तुम्हारा बेटा है। अभी कुछ दिन पहले ही उसके सिर पर असलहा लगाया था। यदि जल्द ही 30 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं किए तो बेटे से हाथ धो बैठोगे। उसने इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था न कर पाने में असमर्थता जतायी।
इसके बाद 23 व 25 सितंबर को फोन कर धमकी देते हुए उससे पैसे की मांग की गई। लगातार मिल रही धमकी से भयभीत होकर पीड़ित ने घटना की तहरीर हंसवर थाने में दी। एसओ विजय तिवारी ने बताया कि मामले में रंगदारी की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।