{"_id":"6a872a7d04a07df33e0217aa","slug":"call-details-of-more-than-50-mobiles-were-checked-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163244-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 से ज्यादा मोबाइलों की खंगाली गई कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 से ज्यादा मोबाइलों की खंगाली गई कॉल डिटेल
विज्ञापन
आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर पर शोक संवेदना व्यक्ति करते सांसद लालजी वर्मा, एमएलसी हरिओम पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पुलिस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी (91) की हत्या और लूट के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। घटना की रात के मोबाइल नंबरों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सक्रिय नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) खंगाली है।
वारदात वाली रात क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों से हुई बातचीत की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस हर पहलू की जांच सावधानी से कर रही है ताकि कोई गलती न हो। अब तक 50 से अधिक मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा चुकी है। घटना के वक्त इंद्रावती देवी के सोने के जेवर भी गायब थे। पुलिस इस दिशा में भी सक्रियता से काम कर रही है। गांव के आसपास के बाजारों और जिला मुख्यालय की आभूषण दुकानों पर पुलिस की नजर है। दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी ने इंद्रावती देवी के जेवर तो नहीं बेचे हैं। पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीमें विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है
राजनीतिक दलों के नेताओं की मुलाकात
जलालपुर। इंद्रावती हत्याकांड के बाद बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने परिवार से मुलाकात की। एमएलसी हरिओम पांडेय, सांसद लालजी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू और संजय सिंह मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव पहुंचे। उन्होंने आशुतोष मिश्रा और शोकाकुल परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। नेताओं ने परिवार को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एमएलसी हरिओम पांडेय ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए जल्द खुलासे की उम्मीद जताई। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती से ऐसी दुखद घटना पर राजनीति न करने की अपील की।