{"_id":"66fb054efd48f1eb1900eca4","slug":"cable-blown-for-the-second-time-power-cut-in-80-villages-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122097-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दूसरी बार फुंकी केबल, 80 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दूसरी बार फुंकी केबल, 80 गांव की बिजली गुल
Tue, 01 Oct 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी के बुझावन तिवारी का पूरा में फाॅल्ट ठीक करता कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपकेंद्र के बुझावन तिवारी का पूरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट भूमिगत बिजली की केबल एक पखवाड़े में दूसरी बार फुंक जाने से 80 गांव में बिजली गुल रही। बीते तीन दिनोंं से फुंकी केबल को ठीक न कराने से नाराज ग्रामीणों व बिजली कर्मियों के बीच सोमवार को हाथापाई की नौबत आ गई। अधिशासी अभियंता ने मामले को शांत कराया।
कटेहरी उपकेंद्र से रामबाबा, कटघरवा और कटेहरी तीन फीडर संचालित हैं। बीते शनिवार रात ओवरलोड के चलते मिझौड़ा मार्ग पर स्थित बुझावन तिवारी का पूरा गांव के पास भूमिगत केबल धू-धू कर जल गई। इसके बाद कटेहरी, खोजापुर, नरहरिया, प्रतापपुर चमुर्खा, बरहा नियमचक, मिझौड़ा, करमपुर नरहरिया, पीठापुर सरैया, बसंतपुर, विशुनपुर, साहपुर, प्रतापीपुर, सरजूपुर, अहिरौली, खेमापुर गोपालपुर चौधरी, अर्जुनपुर, सुगौटी सबना तिवारीपुर समेत 80 गांव की बिजली गुल होने से एक लाख आबादी परेशान रही।
तीन दिनोंं से उपभोक्ता एसडीओ और कर्मचारियों से खराबी ठीक कराने की गुजारिश करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को 72 घंटे से बाधित आपूर्ति से नाराज बड़ी संख्या में उपभोक्ता फॉल्ट वाले स्थान पर पहुंच गए। वहां बिजलीकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसकी खबर अधिशासी अभियंता को लगते ही वे मौके पर पहुंच काम को तेजी से कराने के निर्देश दिए। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि फुंकी केबल को ठीक कराया जा रहा है। संभावना है कि देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।