Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bypass will be constructed in Katehari with 63 crores, 22 crores received

Ambedkar Nagar News: कटेहरी में 63 करोड़ से बनेगा बाईपास, 22 करोड़ मिले

Thu, 19 Dec 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bypass will be constructed in Katehari with 63 crores, 22 crores received
अंबेडकरनगर। जिले के कटेहरी बाजार और आसपास के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन ने कटेहरी बाईपास का निर्माण 63 करोड़ से अधिक की लागत से कराने का निर्णय लिया है। लगभग चार किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए पहली किस्त के तौर पर 22 करोड़ 16 लाख रुपये भी मंजूर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। दरअसल बाजार का बड़ा हिस्सा मुख्य मार्ग के दोनों तरफ स्थित है। यहां सड़क चौड़ी करने से बड़ी संख्या में लोगों के आवास व प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे थे। इसे देखते हुए ही व्यापारियों व स्थानीय लोगों द्वारा यहां बाईपास निर्माण की मांग की जा रही थी। बताते चलें कि अयोध्या से लेकर कटेहरी होते हुए बसखारी तक फोरलेन मार्ग का निर्माण हो रहा है। अकबरपुर, गोशाईगंज व मया बाजार में बाईपास निर्माण की हरी झंडी शासन ने काफी पहले दे रखी है। विधानसभा चुनाव से पहले कटेहरी में भी बाईपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि कटेहरी में जल्द बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसे लेकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की। शासन ने पूर्व में ही बाईपास निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। इस बीच अब शासन ने 63 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये से बाईपास निर्माण की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पहली किस्त के रूप में 22 करोड़ 16 लाख 63 हजार रुपये जारी कर दिए गए। बाजार के दक्षिण तरफ कुल तीन किलोमीटर 800 मीटर की दूरी में बाईपास का निर्माण होगा। इस निर्णय का स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वागत किया है। बाईपास का निर्माण अयोध्या, अकबरपुर बसखारी मार्ग के किलोमीटर 163 से शुरू होकर किलोमीटर 166 तक होगा। इसके लिए भूमि के सर्वे का कार्य एक बार हो चुका है।


जल्द शुरू कराएंगे निर्माण
कटेहरी बाईपास का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। इसीलिए पहली किस्त निर्गत हो गई है। शासन ने यह सौगात कटेहरी बाजार व आसपास के रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए दी है। - हरिओम पांडेय, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed