{"_id":"5d9f69488ebc3e017e52cf9f","slug":"by-election-ambedkar-nagar-news-lko486116484","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख 93 हजार मतदाता उपचुनाव में करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख 93 हजार मतदाता उपचुनाव में करेंगे मतदान
विज्ञापन
जलालपुर। विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महज 10 दिन का समय बचा है जब विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख 93 हजार 38 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए निर्वाचन विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा है। कुल 438 बूथों में से प्रशासन ने चार बर्नेबल व 140 क्रिटिकल बूथों को भी चिह्नित कर लिया है। इन बूथों पर मजबूत सुरक्षा घेरा के साथ ही प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
गौरतलब है कि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए आगामी 21 अक्तूबर को मतदान होगा। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला प्रशासन इस बीच तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। उपजिलाधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल तीन लाख 93 हजार 38 मतदाता इस प्रक्रिया का भागीदार बनेंगे।13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 2 लाख 11 हजार 453 व महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 81 हजार 584 तथा एक थर्ड जेंडर भी है। इन मतदाताओ को कुल 258 मतदान केंद्रों के 438 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। इनमें से बर्नेबुल व क्रिटिकल बूथों का भी चिन्हीकरण कर लिया गया है। मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय अहिरौली के 2 बूथ तथा प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के दो बूथ बर्नेबल में शामिल हैं। इसके अलावा 122 मतदान केंद्रों के 140 बूथों को क्रिटिकल बूथ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसमें प्राथमिक विद्यालय सिसरा, बरौली, गयासपुर, इब्राहिमपुर, आलमपुर गोमनपुर, मोहम्मदपुर डढ़वा, कल्याणपुर , बसिया, शाहपुर फिरोजपुर, जमौली, सलाहपुर, बदरुद्दीनपुर, खालिसपुर गोदाम, हसवा, फुलवारी सहित आदि बूथ मतदान केंद्रों के बूथ शामिल हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले कुछ दिनों में मतदाताओं के घर मतदान पर्ची भी पहुंच जाएगी। इसके लिए सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।