{"_id":"6914cf57c74dcb0aeb0110da","slug":"buses-stalled-due-to-driver-shortage-passengers-upset-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-145198-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चालक की कमी से बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चालक की कमी से बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान
Wed, 12 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो में चालकों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। लंबी दूरी के साथ लोकल रूटों पर भी परेशानी बढ़ रही है। आलम यह है कि बिना चालकों के डिपो में 30 से 35 बसें खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में डिपो में बसों की संख्या 116 हो गई है। बसों की संख्या तो बढ़ा दी गई है, लेकिन चालकों व परिचालकों की कमी के कारण सभी बसें नहीं निकल पा रही हैं। अकबरपुर डिपो में कुल 237 चालक और 209 परिचालकों के पद हैं। इसके सापेक्ष बसें अभी 136 चालक और 115 परिचालकों के भरोसे चल रही हैं। 101 चालक व 94 परिचालकों के पद खाली हैं। रोजगार मेलों के जरिए संविदा पर चालक और परिचालकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी की जा रही है, लेकिन उसका असर नहीं होता दिख रहा है। विभाग चालक व परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चालकों के लिए हर हफ्ते भर्ती की जा रही है।