{"_id":"65e72e15b87bcfde2e0aa38d","slug":"bus-station-and-workshop-not-being-handed-over-due-to-tussle-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111885-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खींचतान में हैंडओवर नहीं हो रहा बस स्टेशन व कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खींचतान में हैंडओवर नहीं हो रहा बस स्टेशन व कार्यशाला
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्यदायी संस्था व परिवहन विभाग के बीच चल रही खींचतान के चलते छह माह से बनकर तैयार टांडा में बस स्टेशन व कार्यशाला का हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। कार्यदायी संस्था तीन करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण पूरा होने का दावा कर रही है, लेकिन विभाग कई काम अधूरा होने की बात कह रहा है।
बस स्टेशन व कार्यशाला भवन का निर्माण टांडा में पुराने बस स्टेशन परिसर में हुआ है। 3 करोड़ 30 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस अयोध्या प्रखंड को सौंपा गया था। 2 मार्च 2019 को निर्माण शुरू हुआ। शासन ने 10 अप्रैल 2023 को कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा। कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूरा होने का दावा करते हुए परिवहन निगम को 28 अगस्त 2023 को हैंडओवर के लिए पत्र लिखा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकबरपुर ने टीम के साथ भवन का निरीक्षण किया तो पुराने बस स्टेशन की खिड़की, दरवाजे की मरम्मत नहीं हुई थी। चारदीवारी पर कंटीले तार नहीं लगे थे। बिजली के खंभे पर लगी लाइट का स्विच खराब था। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं कार्यशाला प्रभारी के कार्यालय में कुर्सी, मेज व रैक नहीं थी। बिजली कनेक्शन व जनरेटर का कनेक्शन ठीक नहीं मिला। इस अधूरे कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच छह माह से अधिक का समय बीत गया। अब तक न तो कार्यदायी संस्था ने यह काम पूरा कराया और न ही हैंडओवर हाे सका। ऐसे में निर्धारित अवधि बीतने के करीब 11 माह बाद भी कार्यशाला व बस स्टेशन में काम शुरू नहीं हो सका है। इससे आम यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को भी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उच्चाधिकारियों को लिखा गया पत्र
डिपो व कार्यशाला से जुड़े अधूरे कार्याें को पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पूर्व में ही निर्देश दिया गया है। इस प्रक्रिया में तेजी आए इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा गया है। विलंब होने के चलते इसके संचालन में भी देरी हो रही है। दोबारा अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। - सीवी राम, एआरएम