फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus

मिलीभगत कर निजी बसों का संचालन कराने में हो कड़ी कार्रवाई

Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus
अंबेडकरनगर। जिले में धड़ल्ले से अवैध ढंग से संचालित हो रही निजी बसों पर कार्रवाई करने, बीते दिनों हजपुरा के निकट हुए बस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए एआरटीओ पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज करने समेत विभिन्न मागों को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र ही इस संबंध में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे युवा नेता रेहान जैदी ने कहा कि जिले में अवैध ढंग से निजी बसों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग की मिली भगत से ही ऐसी बसों का संचालन हो रहा है। अप्रशिक्षित चालकों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की जान लगातार सांसत में बनी रहती है। बड़ी संख्या में निजी बसों के संचालन से सरकारी राजस्व को तगड़ी चपत लग रही है। साथ ही इसके चलते गुंडागर्दी भी बढ़ रही है। कहा कि बीते दिनों हजपुरा के निकट हुए बस हादसे के जिम्मेदार सीधे तौर पर एआरटीओ हैं। ऐसे में इनके विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस चलाया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि निजी बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग की मिलीभगत की जांच कराई जाए। चेतावनी दी गई कि यदि संबंधित मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में विभिन्न मागों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम अमरनाथ रॉय को सौंपा गया। इस दौरान मोहम्मद अनीस खां, डॉ. विजयशंकर तिवारी, रामकुमार पाल, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed