{"_id":"55484143c0a4a12f2d551ef6fc797a70","slug":"burglars-broke-the-lock-and-theft-40-thousand-of-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 40 हजार का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया 40 हजार का माल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कटेहरी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र रामवचन कटेहरी बाजार में गुमटी में मोबाइल बनाने की दुकान करता है। रोज की तरह गुरुवार देर शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया। शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने गुमटी के पीछे का पटरा निकला हुआ पाया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने इसकी जानकारी संतोष को दी। संतोष के अनुसार चोरों ने एक कंप्यूटर सेट, ब्लोअर मशीन, शोल्डर आयरन व दो मोबाइल सेट, एक पैकेट चाइना बल्ब सहित कुल 40 हजार रुपये का माल साफ कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की रात्रिगश्त के दावे के बावजूद आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन