{"_id":"64ca73e314e82426cc0c0f54","slug":"bullion-traders-family-drowned-in-the-middle-of-relations-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1128-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रिश्तों की मझधार में डूब गया सराफा कारोबारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रिश्तों की मझधार में डूब गया सराफा कारोबारी का परिवार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिश्तों की मझधार में अंतत: एक परिवार बर्बादी के सागर में डूब गया। आपसी रिश्तों की कलह इस तरह एक के बाद एक सामने आई कि देखते ही देखते दिल दहला देने वाले मंजर का सामना करना पड़ गया।
जिले के प्रसिद्ध सराफा कारोबारी परिवार से जुड़े कृष्णचंद सोनी के परिवार में पिछले कई वर्षों से कलह का दौर शुरू हो गया था। परिवार को समेटने सहित रिश्तों को मजबूत करने तथा गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिशों पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह हुआ कि परिवार में विवाद दर विवाद सामने आते रहे।
कृष्णचंद के बड़े पुत्र आनंद का विवाह जौनपुर जनपद के शाहगंज निवासी राधेश्याम की पुत्री ज्योति के साथ हुआ था। उसने अपने पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना आदि का केस दर्ज कराया था। ज्योति की निर्मम पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
इसमें आनंद को जेल जाना पड़ा था। बाद में ज्योति की पिटाई का वीडियो रवि द्वारा वायरल करने की बात सामने आने पर परिवार के बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले ज्योति की सगी बहन शालिनी से रवि के संबंध हो गए। इस पर दोनों परिवारों ने सहमति से विवाह कर दिया। हालांकि शालिनी व रवि के बीच भी पिछले कुछ समय से अनबन हो गई।
इसी बीच कृष्णचंद ने रवि व शालिनी को घर से बाहर कर दिया। कई और तरह के विवाद व आपत्तिजनक खबरें भी सामने आती रहीं। इन दिनों आनंद की पत्नी ज्योति परिवार से अलग चौक स्थित गहना कोठी के ऊपरी हिस्से में रह रही थी। उसके दोनों बच्चे अक्सर दादा-दादी के पास ही रहते थे। इन सबके बीच गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिशें नहीं हुईं। संपत्ति को लेकर भी चल रहे विवाद को निपटाने का प्रयास नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि रिश्तों की जो परत तार-तार हो रही थी वह अंतत: ज्वाला बनकर भड़क उठी।