फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bullet fired from guard's gun in ATM

Ambedkar Nagar News: एटीएम में गार्ड की बंदूक से चली गोली

Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired from guard's gun in ATM
अंबेडकरनगर। भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसा उपलब्ध कराने वाली संस्था में तैनात गार्ड की दो नाली बंदूक से गोली चलने से हड़कंप मच गया। अकबरपुर कोतवाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर गार्ड से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के ठीक बगल बैंक का एटीएम है। एटीएम में पैसे रिफिल करने वाली संस्था के वाहन व गार्ड हर दिन यहां आते हैं। शनिवार को भी यहां कई गार्ड पहुंचे। एक वाहन का गार्ड राम अनुज वर्मा एटीएम में पैसे रिफिल कराने के बाद अपनी दो नाली बंदूक को साफ करने लगा। उसके अनुसार इसी दौरान धोखे से बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली एटीएम की फर्श से टकराने के बाद सीधे एटीएम के शीशे से जा टकराई। इससे शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था। गार्ड खुद भी बच गया। कोतवाल वीरेंंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गार्ड बंदूक साफ कर रहा था। तभी धोखे से फायर हो गया। उसके बंदूक के लाइसेंस समेत अन्य कागजात की जांच की गई। सभी वैध पाए गए। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed