{"_id":"62acbeb06f2144031319b380","slug":"bulldozers-on-road-tracks-occupied-ambedkar-nagar-news-lko6356576109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पटरियों पर हुए कब्जे पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पटरियों पर हुए कब्जे पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम व अन्य-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए शुक्रवार को जलालपुर नगर में प्रशासन का बुलडोजर चला। साथ ही सड़क की पटरियों पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर एसडीएम ने जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने हिदायत दी कि अविलंब जिन लेागों ने सड़क की पटरी पर अतिक्रमण किया है, वह अपना कब्जा हटा लें। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर कूड़ादान रखने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को जलालपुर नगर में हड़कंप का माहौल रहा। एसडीएम मोहनलाल गुप्त व ईओ धर्मेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने नगर में सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। यादव चौराहे से उर्दू बाजार तक नगर पालिका क्षेत्र में सड़क की पटरी पर हुए कब्जे को हटाया गया। टीम की इस कार्रवाई से बाजारवासियों में अफरातफरी का माहौल रहा। टीम ने अस्थायी व स्थायी सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।
एसडीएम ने कहा कि किसी भी दशा में सड़क की पटरी पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इससे सुचारु आवागमन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे जाम का संकट भी उत्पन्न होता है। सड़क के किनारे पटरियों पर कई दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने जाने को लेकर एसडीएम ने कड़ी फटकार लगायी। अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर कूड़ादान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान टीम से व्यापारियों की नोंक झोंक भी हुई। हालांकि प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया। एसडीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह सड़क की पटरी से अपना कब्जा हटा लें। अन्यथा प्रशासन बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान कोतवाल अमित प्रताप सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय, राजेश कुमार व जन्मेजय आदि मौजूद रहे।