फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer roared, encroachment free barren land

गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त हुई बंजर भूमि

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared, encroachment free barren land
अंबेडकरनगर के बाहरपुर में अवैध अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र के बाहरपुर में बंजर भूमि पर टीनशेड आदि रखकर किये गये अतिक्रमण को बुधवार को भीटी तहसील की राजस्व टीम ने बुलडोजर से हटवा दिया। राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। अतिक्रमण हटाने के बाद अधिकारियों ने संबंधित को हिदायत दिया कि दोबारा भूमि पर अतिक्रमण अथवा कब्जा करने का प्रयास हुआ तो सख्त कार्रवाई तय की जायेगी।
विज्ञापन

महरुआ तहसील क्षेत्र के बहारपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने बंजर भूमि पर टिनशेड आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया था। ग्रामीणों ने बीते दिनों इसकी शिकायत एसडीएम से कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार भीटी उमेश यादव को मामले की जांच कराकर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया था। इस बीच बुधवार को नायब तहसीलदार उमेश के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ बाहरपुर गांव पहुंच गई। इसके बाद संबंधित भूखंड की पैमाइश आदि कराई गई।
विज्ञापन

इसमें बंजर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। ऐसे में बुलडोजर से अतिक्रमण को हटवा दिया गया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों के बीच काफी समय तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। नायब तहसीलदार ने अतिक्रमणकारी को चेतावनी दी कि यदि दोबारा संबंधित भूखंड पर कब्जा अथवा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई तय की जायेगी। ग्रामीणों को भी हिदायत दी कि सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर कोई कब्जा आदि न करे। ऐसा पाये जाने पर कार्रवाई तय की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed