फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP shocked, Shobhavati returned ticket

बसपा को झटका, शोभावती ने वापस किया टिकट

Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
BSP shocked, Shobhavati returned ticket
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जे की तैयारी में जुटी बसपा को करारा झटका लगा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व टांडा मध्य द्वितीय से प्रत्याशी रहीं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्हें बीते दिनों ही पार्टी ने टिकट दिया था। हालांकि उनके तमाम निकटवर्ती सदस्यों की बजाय अन्य लोगों को टिकट में प्राथमिकता दे दी जा रही थी। चर्चा यह भी है कि सदस्य पद के टिकट वितरण को लेकर बीते दिनों कतिपय लेनदेन का एक आडियो पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वायरल हुआ था। माना जा रहा है कि इन्हीं सब परिस्थितियों के बीच टिकट देने को लेकर पार्टी में चली आ रही गुटबाजी के चलते ही शोभावती ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जे की जंग में चुनाव से पहले ही बसपा को तगड़ा झटका लगा है। बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकीं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार थीं। चुनाव से पहले ही लालजी वर्मा ने इसके लिए गोटियां बिछानी शुरू कर दी थीं। इसे देखते हुए ही शोभावती ने टांडा मध्य द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद का टिकट मांगा था।
विज्ञापन

संगठन व जिम्मेदारों ने उन्हें तो टिकट दे दिया, लेकिन उनके तमाम नजदीकियों के टिकट काट दिए गए, जिसके बूते लालजी वर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत की गणित बिठा रखी थी। बसपा ने हालांकि अभी दो तिहाई सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन अन्य सीटों पर दूसरे लोगों को प्राथमिकता मिलने की खबर आम हो गई थी। शोभावती की दावेदारी के बीच ही एक बड़े होटल व्यवसायी के परिवार की महिला को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भी टिकट थमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं सब परिस्थितियों के बीच शोभावती वर्मा ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। इससें बसपा की गुटबाजी भी उभरकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed