{"_id":"64ac41994b1c3613ae0ec4f4","slug":"broken-track-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-130-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्टेशन पर टूटी पटरी, रोका ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्टेशन पर टूटी पटरी, रोका ट्रेनों का संचालन
Mon, 10 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टूटा रेल ट्रैक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से रविवार रात रेल हादसा बच गया। रात दो बजे के करीब स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर दो की एक पटरी क्षतिग्रस्त मिली। इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में उस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया।
शाहगंज से आयी टीम ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक को काम चलाऊ कर दिया। हालांकि एहतियातन उस प्लेटफाॅर्म से कोई ट्रेन नहीं गुजारी गई। सोमवार को दोपहर बाद क्षतिग्रस्त पटरी बदल कर आवागमन सुचारु किया गया।
जीआरपी थाने के सिपाही सुनील यादव, अरविंद व अमित कुमार रविवार देर रात करीब दो बजे प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर ड्यूटी के दौरान भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि लाइन नंबर चार की पटरी टूट गई है। जीआरपी टीम ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार को दी। पटरी क्षतिग्रस्त होने की खबर से रेलवे स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही शाहगंज से पथ वे निरीक्षक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर दो से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म नंबर तीन से गुजारा गया। रात में ही शाहगंज से टीम अकबरपुर पहुंच गई। टीम ने क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त करते हुए डेढ़ घंटे बाद साढ़े तीन बजे तक ट्रेनों के संचालन के लायक बना दिया। इसके बाद सोमवार दोपहर बाद टीम ने क्षतिग्रस्त रेलवे पटरी के स्थान पर नई पटरी लगाने का काम भी पूरा कर दिया। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों का मानना था कि क्षतिग्रस्त पटरी से ट्रेन के गुजरने की स्थिति में हादसा होने की आशंका थी।