फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Broken locks of half a dozen shops and houses

आधा दर्जन दुकानों व घरों के टूटे ताले

Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Broken locks of half a dozen shops and houses
जलालपुर/राजेसुल्तानपुर। मालीपुर व राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात आधा दर्जन से अधिक घरों व दुकानों को निशाना बनाया। इसमें एक लाइसेंसी बियर की दुकान भी शामिल है। चोरों ने लगभग 8 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पार कर दी।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ इलाके में चोरों ने एक के बाद एक कई घरों व लाइसेंसी बीयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान व जगदी आदि की चोरी कर ली। चोरों ने इससे पहले भी कई दुकानों को निशाना बनाया था, लेकिन पुलिस द्वारा सक्रियता न बरतने के चलते एक बार फिर कई जगहों पर चोर वारदात करने में सफल रहे। चोरों ने बीयर की दुकान से 38 केन बीयर चोरी करने के साथ ही चांदनी के घर में नकब लगाकरतमाम कीमती गहने पार कर दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा रामभवन यादव की मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर 7 हजार रुपये नगद के अलावा कई किग्रा. मिठाई पार कर दी। विजय वर्मा की दुकान से 2 हजार नगदी व हजारों का सामान ले जाने के अलावा चोरों ने संतोष वर्मा के घर का भी ताला तोड़ डाला। इनके घर से भी हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। बुधवार सुबह एक एक कर कई घरों व दुकानों से चोरी की घटनाएं सामने आईं, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि इसके पहले भी जो घटनाएं हुई थीं, उनका ब्योरा लेकर एसपी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजेसुल्तानपुर बाजार स्थित गंगा शंकर साहू की किराने व कपड़े की दुकान में चोर घुस गए और एक हजार नगद समेत तमाम सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा, तो वहां का हाल देखकर सन्न रह गया। जानकारी मिलते ही एसओ नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित व्यापारी व व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर साहू ने अज्ञात के विरुद्ध तहसील दी, लेकिन समाचार प्रेषण तक केस दर्ज नहीं हो पाया था। उधर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी मामलों में छानबीन कराते हुए खुलासा सुनिश्चित कराया जाएगा। संदिग्धों की धरपकड़ कराने का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed