{"_id":"949ba1462707eed7835c0b7ade95b0c0","slug":"boy-rain-with-rupees-snatched-from-custmar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक से रुपये छीनकर बदमाश भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक से रुपये छीनकर बदमाश भागा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने घटना के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। इस पर बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश का फोटो निकालकर पीड़ित को दे दिया। बाद में वह फोटो लेकर पीड़ित थाने पहुंचा और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गोइथा गांव निवासी शैलेंद्र निषाद पुत्र रामनरेश शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे 12 हजार रुपये लेकर महरुआ बाजार स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहुंचा। इस रकम को जमा करने के लिए वह लाइन में लग गया। वह काउंटर के निकट पहुंचा और जेब से पैसा निकालकर हाथ में ले लिया।
विज्ञापन
इसी बीच वहां मौजूद एक युवक ने उसके हाथ से रुपये छीन लिए और भाग खड़ा हुआ। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक लोग बदमाश को पकडने के लिए बाहर निकलते तब तक वह भाग चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। मौजूद लोगों ने बैंक प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने नारेबाजी भी की। लोगों के आक्रोश को देखते हुए शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश का फोटो निकालकर पीड़ित को दिया और लोगों को समझाकर शांत कराया।
बाद में फोटो लेकर थाने पहुंचे पीड़ित ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। बताते हैं कि पीड़ित के पिता रामनरेश के गुर्दे में पथरी है। उसका इलाज चल रहा है।
शनिवार को उसका आपरेशन होना था। इसके लिए 12 हजार रुपये रामनरेश की पत्नी गायत्री ने अपने मायके से मंगाए थे। किसी कारणवश शनिवार सुबह आपरेशन नहीं हुआ तो कहीं धन खर्च न हो जाए, इससे बचने के लिए परिवारीजनों ने उसे बैंक में जमा करने का निर्णय लिया था।