फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boy dies after getting hit by a tractor

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Tue, 30 Jun 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Boy dies after getting hit by a tractor
न्योरी बाजार निवासी मृतक के घर के निकट मौजूद ग्रामीण व पुलिस। वीडियो स्क्रीन शाट
न्योरी बाजार निवासी मृतक के पिता अब्दुल वाकिद ने बताया कि उनका बेटा अफ्फान घर के बाहर खलिहान में खेल रहा था। शाम करीब चार बजे, वह न्योरी-जलालपुर मुख्य मार्ग को पार कर अपने मामा के घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजन शुरू में काफी गुस्से में थे, लेकिन पुलिस के समझाने-बुझाने पर वे शांत हुए। हालांकि, दुखद बात यह है कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है और परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed